3 दिन में जवाब दो अलपन नही तो जेल जाने के लिये तैयार रहो
नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल के शीर्ष नौकरशाह अलपन बंद्योपाध्याय के ट्रांसफर को लेकर केन्द्र और बंगाल के बीच विवाद जारी है। अलपन को डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट (B) के तहत केन्द्र ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पूर्व चीफ सेक्रेटरी अलपन बंद्योपाध्याय का इस नोटिस का जवाब 3 दिन में केन्द्र सरकार को देना है। अगर उनका जवाब नहीं आता है और जवाब से केन्द्र सरकार संतुष्ट नहीं होती है तो उनके खिलाफ डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट (B) के तहत कार्यवाही या एफआइआर दर्ज की जा सकती है।
क्या है प्रावधान?
डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 51 (B) के तहत कोई भी अधिकारी या कर्मचारी केंद्र सरकार या राज्य सरकार या नेशनल एग्जीक्यूटिव कमिटी के किसी भी आदेश का अगर पालन नहीं करता है तो इसमें सजा का प्रावधान है। जिसके तहत 1 साल की जेल या फिर जुर्माना या फिर दोनों लगाया जा सकता है। केंद्र सरकार ने अलपन पर चार्जशीट करने की भी बात कही है। बता दें, आईएएस अधिकारियों पर लागू ऑल इंडिया सर्विस (Discipline and Appeal) नियम, 1969 में मामूली और सख्त सजा के लिए प्रावधान हैं, जो केंद्र द्वारा किसी अधिकारी पर लगाया जा सकता है। वर्तमान में काम कर रहे अधिकारी पर नियमों के अनुसार मामूली कार्रवाई के तहत एडवर्स एंट्री इन सर्विस बुक, प्रमोशन पर रोक, सैलरी बढ़ोतरी पर रोक और वेतनमान (Pay Scale) में कमी की जा सकती है। वहीं रिटायरमेंट के बाद अगर कार्रवाई की जाती है तो उस अधिकारी की पेंशन, ग्रेच्युटी और CGHS सुविधा रोकी जा सकती है।
