महिला नक्सली ढेर- डीआरजी के जवानों और नक्सली के बीच हुए मुठभेड़ 2 लाख की इनामी महिला ढेर

दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सोमवार की सुबह डीआरजी के जवानों ने मुठभेड़ में 2 लाख रूपये की इनामी महिला नक्सली को मार गिराया है। सर्चिंग के दौरान जवानों को मौके से महिला नक्सली का शव, कंट्री मेड बन्दूक, आईडी समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। सारे जवान सुरक्षित हैं और लौट रहे हैं। उनके लौटने केबाद अधिक जानकारी सामने आयेगी। यह मुठभेड गीदम थाना क्षेत्र में हुई है। दंतेवाड़ा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने मुठभेड की पुष्टि की है।
नक्सलियों की सूचना पर डीआरजी के जवान सर्चिंग पर रवाना हुये थे। इस बीच सोमवार की सुबह लगभग 6.30 बजे गुमलनार के पास जंगलों में नक्सलियों से मुठभेड हो गयी। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में जवानों ने एक महिला नक्सली को ढेर कर दिया गया। उसकी पहचान भैरमगढ़ के पैलवाया निवासी वायको पेक्को के रूप में हुई है। वह नक्सली संगठन पीएलजीए प्लाटून नम्बर 16 की सदस्य थी और उसके ऊपर 2 लाख रूपये का इनाम था।
ब्लैक ड्रेस व अन्य सामग्री बरामद
मुठभेड़ के बीच जवानों को भारी पड़ता देख बाकी नक्सली जान बचाकर भाग निकले और इसक बाद सर्चिंग में जवानों ने शव के साथही वहां से पिट्ठू बैग, काली ड्रेस, 2 किलो आईईडी, दवाईयां और अन्य सामग्री के साथ ही दैनिक उपयोग की चीजें बदामद हुई है। जवान सारा सामान और मारी गयी महिला नक्सली का शव लेकर कैम्प लौट रहे हैं। उनके आने के बाद ही मुठभेड़ की विस्तृत जानकारी मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *