मप्र में नेशनल पार्क अनलॉक होंगे, वन विभाग ने आदेश जारी किया

भोपाल. वन मंत्री विजय शाह ने कहा है कि कोरोना काल में प्रदेश के सभी बंद राष्ट्रीय उद्यान 1 जून से 30 जून तक के लिए खोले जाएंगे। वन मंत्री ने शनिवार को बताया कि कोरोना के चलते नेशनल पार्कों में जिन गाइडों, जिप्सी ड्राइवर आदि व्यक्तियों को रोजगार की दिक्कज महसूस की जा रही थी उन्हें अब रोजगार मिलेगा।
पर्यटन गतिविधियों को संचालित करने के द्रष्टिगत भी यह निर्णय लिया गया। वन मंत्री ने कहा कि नेशनल पार्कों में गतिविधियां प्रारंभ होने से आमजन और वन्य प्रेमी जंगलों की शुद्ध हवा और ऑक्सीजन लेने के साथ-साथ वन्य-प्राणियों के दीदार कर सकेंगे। वन मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि वे नेशनल पार्कों में आने-जाने वाले व्यक्तियों से कोविड-19 गाइडलाइन का पालन कराना भी सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *