ग्वालियर में कोरोना की तीसरी लहर में रोज 1800 केस संभालने की हो रही तैयारी

ग्वालियर. कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने के लिए जिला प्रशासन की तैयारियां जारी है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने टाइमलाइन के साथ प्लान तैयार कर लिया है। दावा है 31 जून तक तैयारियां सभी के सामने होंगी। शहर में तीसरी लहर से निपटने के लिए हर दिन के हिसाब से प्लान तैयार किया जा रहा है। तैयारी एक दिन में 1800 पॉजिटिव केस को हेंडिल करने तक की है।
विशेषज्ञों ने एक्टिव केस संख्या 1500 संभावित आंकी है। प्लान से जुड़े जिम्मेदारों का कहना है कि वे तैयारी को 31 जून तक अमल में ले आएंगे, फिलहाल बेड, ऑक्सीजन, डॉक्टर, पैरामेडिकल, स्टाफ, अतिरिक्त मेडिकल उपकरण, मौजूदा उपकरण संसाधनों का संधारण, बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए अलग वार्ड, अलग से कोविड के बड़े निजी वार्ड को फायनल किया जा रहा है। एनआरसी थाटीपुर में महिला व बच्चों के लिए अलग बेड व सेंट्रल ऑक्सीजन लाइन बिछाई जा रही है। तीसी लहर की आशंका के चलते जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अलग-अलग विभागों के साथ मिलकर प्लान तैयार किया है। प्लान को तैयार करने के साथ पहली से लेकर दूसरी लहर के पूरे डाटा का विश्लेषण किया गया है। महिला, पुरूष बच्चे, बुजुर्ग से लेकर संक्रमण किस समय पीक रहा, किन-किन क्षेत्रों में अधिक रहा, सभी तथ्यों पर विचार किया जा रहा है और यह पूरा प्लान राज्य सरकार को भी भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *