भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी अगले 48 घंटों में भारत में होगा

नई दिल्ली. भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत भेजा जा सकता है। एंटीगुआ और बारबुड़ा के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन का कहना है कि चोकसी को डोमिनिका से एंटीगुआ लाने के बजाए सीधे भारत भेजा जा सकता है, उन्होंने आगे कहा कि यदि सब कुछ ठीक रहा तो अगले 48 घंटों में चोकसी भारत में होगा।
बता दें कि एंटीगुआ से लापता हुआ मेहुल चोकसी डोमिनिका के क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट की हिरासत में है। एंटीगुआ और बारबुड़ा के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने बताया कि वह भारत और डोमिनिका सरकार से लगातार संपर्क में है। मेहुल चोकसी को एंटीगुआ वापस लाने के बजाए सीधे भारत भेजने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि डोमिनिका इस मामले में पूरा सहयोग कर रहा है और यदि सब कुछ ठीक रहात है तो अगले 48 घंटों में चौकसी भारत में होगा।
गैस्टन ब्राउन ने आगे कहा कि उन्होंने डोमिनिका सरकार और वहां के लीगल डिपार्टमेंट से अनुरोध किया है कि चौकसी को एंटीगुआ वापस भेजने के बजाए सीधे भारत भेजा जाए। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने पहले ही स्पष्ट किया था कि यदि मेहुल चोकसी देश छोड़कर भागा है तो उसकी नागरिकता छीन ली जाएगी ऐसे में अब उसे वापस भारत भेजने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। उसके पास एक नागरिक के तौर पर कोई कानूनी अधिकार नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *