सीएम शिवराज अनलॉक को लेकर आज शाम को प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज शाम प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे, सीएम ने कोरोना अनलॉक के संबंध में नागरिकों से सुझाव भी मांगे है। सीएम शिवराज सिंह प्रदेश वासियों को बुधवार 26 मई शाम 7 बजे संबोधित करेंगे इसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन मध्य प्रदेश, क्षेत्रीय टीवी और आधिकारिक सोशल मीडिया चैनल्स पर होगा। प्रदेश में जनता कर्फ्यू को चरण बद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में 31 मई तक सभी नागरिक अपने सुझाव दे सकते है।
सीएम ने दिये ये निर्देश, अनलॉक में 5 बातों का ध्यान रखें
शत प्रतिशत व्यक्ति मास्क लगाएं।
अधिक से अधिक टैस्ट करायें।
किल कोरोना अभियान जारी रहे व सर्दी, खांसी, बुखार आदि के हर मरीज की पहचान कर तुरंत उपचार कराया जाये।
कोरोना की लड़ाई जनभागीदारी से लड़ी जाए एवं स्थानीय क्राइसिस मैनेजमेंट समूह अपने ग्राम, कस्बे, शहर के संबंध में निर्णय लें।
हर व्यक्ति अनिवार्य रूप से कोरोना अनुरूप व्यवहार करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *