मप्र में अनलॉक की तैयारी को लेकर अधिकारी सख्ती कर रहे, निगमकर्मियों ने तोड़ीं दुकानें, दुकानदारों में आक्रोश

भोपाल. मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी आने लगी जिसे देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अनलॉक की तैयारियां करने के निर्देश दिए है। अनलॉक लागू करने से पहले राजधानी भोपाल में कोरोना गाइडलाइंस का पालन सख्ती से हो रहा है। इस दौरान चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भी सड़कों पर उतरकर व्यवस्थाओं को जायजा लिया।
नगर निगम ने तोड़ी सब्जी वालों की दुकानें
हबीबगंज इलाके में नगर निगम की टीम ने घर के सामने लगी सब्जी बेचने वालों की दुकानों को तोड़ दिया। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि, कहने के बाद उन्होंने दुकानों को बंद कर दिया, बावजूद उसके कर्मचारियों ने उनकी दुकानों को तोड़ दिया। कई दुकानदारों ने कहा कि निगम कि कार्रवाई से उन्हें लाखों का नुकासन हुआ यहां तक कि कर्मचारियों ने उन्हें दुकान बंद करने तक का समय नहीं दिया।
दुकानदारों में आक्रोश
कुछ दुकानदारों ने कर्मचारियों पर आरोप लगाया कि दुकान बंद करने के बाद भी उनकी दुकानों को तोड़ा गया। अब इस नुकसान की भरपाई कौन करेगा। दुकानदारों में जमकर आक्रोश देखने को मिला लेकिन मौके पर मौजूद तहसीलदार मनीश शर्मा ने इस मुद्दे पर कुछ भी नहीं कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *