मंत्री, विधायक और नेता कॉल कर रहे हैं लेकिन मदद नहीं, ठग भी हुए सक्रिय, कलेक्टर ने महज 24 घंटे में 3 इंजेक्शन दिये, सोनू सूद के इंजेक्शन मैच नहीं कर रहे
ग्वालियर. मप्र के ग्वालियर की बेटी रेनू ने फिर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से गुहार लगाई है कि ह बोली है-प्लीज मामा मेरी सुन लो। इंटरनेट, यू-ट्यूब और सोशल मीडिया पर वीडियों वायरल भी हो रहा है। पर 24 में ग्वालियर के कलेक्टर सिर्फ 3 इंजेक्शन रेनू के पापा के लिये उपलब्ध कराये है। जबकि हर दिन 5 से 6 इंजेक्शन फंगस रोकने के लिये लगाये जाने हैं।
रेनू ने बताया है कि मंगलवार की रात मुंबई से फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने भी वीडियो कॉलिंग कर बात की है। उन्होंने अपने स्टॉक से कुछ इंजेक्शन भेजने के लिये वादा किया है। पर उनके स्टॉक में जो डोज हैं वह यहां डॉक्टर की डिमाण्ड से मैच नहीं किय हैं। अभी वह इंजेक्शन का इंतजाम कर रहे हैं। रेनू बताती है कि मंत्री, विधायक, नेता व समाजसेवी फोन करते हैं और सोशल मीडिया पर मदद करने का मैसेज डाल सुर्खियां बटोर लेते हैं पर असम में यह फोन करने तक ही सीमित हैं।
यह है पूरा मामला
शहर के डीडी नगर निवासी राजकुमार शर्मा ट्रैक्टर की एजेंसी चलाते हैं। 27 अप्रैल को वह कोरोना की चपेट में आए थे। उसके बाद राजकुमार को ब्लैक फंगस हो गया। 15 मई को उन्हें सेवानगर रोड पर अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। फंगस को रोकने डॉक्टर ने करीब 100 इंजेक्शन की डिमांड की थी। राजकुमार की बड़ी बेटी रेनू 19 साल ने अपने मामा के साथ मिलकर किसी तरह सिर्फ 20 इंजेक्शन का इंतजाम कर पाए हैं। जिस कारण फंगस फैलने से रेनू के पिता की लेफ्ट आई (उल्टी आंख) व ऊपर का जबड़ा निकालना पड़ा है। लिपोसोमल एमफोटेरेसिन बी-50 MG की डिमांड पूरी नहीं हो रही है। रेनू अपने मामा के साथ कलेक्टर ग्वालियर, सभी SDM व ड्रग कन्ट्रोलर तक कई चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन इंजेक्शन का इंतजाम नहीं हो पा रहा है। इसके बाद मंगलवार की सुबह उसने एक मार्मिक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था जिसमें प्रदेश के मुखिया शिवराज को मामा कहते हुए उनसे मदद मांगी थी।
नेता फोन पद मदद कर रहे है लेकिन इंजेक्शन नहीं दे रहे हैं
रेनू कहती है कि 24 घंटे में मंत्री, विधायक, नेताओं से लेकर समाजसेवियों के आधा सैकड़ा से अधिक फोन आ गये हैं। पर मदद कोई नहीं कर रहा है। यही नेता बात करने के बाद सोशल मीडिया पर यह दिखा रहे हैं कि उन्होंने रेनू की मदद कर दी है लेकिन ऐसा कुछ नहीं हैं।
वीडियो वायरल होते ही ठग सक्रिय हो गये
सोशल मीडिया पर नम्बर बंटने के बाद कई ठग भी सक्रिय हो गये हैं। कलेक्टर, एसडीएम व अन्य अधिकारियों को इंजेक्शन नहीं मिल रहा है लेकिन कुछ लोग कॉल कर एक इंजेक्शन 12 हजार रूपये में देने के लिये तैयार है कुछ एडवांस जमा करने पर डोज का इंजताम करने की कह रहे हैं। मुझे यह पता है कि यह ठग है पर इनसे मैं कहना चाहूंगी कि आपदा में तोकम से कम ऐसा न करें।
