देर रात 3 वर्षीय मासूम का अपहरण, पिता की नींद खुली तो बदमाश पार्क में छोड़ कर भागा, घटना सीसीटीवी में कैद

ग्वालियर. देर रात एक सिरफिरा बदमाश मजदूर दपत्ति की 3 वर्षीय बेटी को उठाकर ले गया। बदमाश ने बच्ची को सीने से लगाया और दबे पांव वहां से निकल गया। किस्मत से चन्द मिनट बाद बच्ची के पिता की नींद खुल गयी। बच्ची को न देख उन्होंने शोर मचाया और वहां पर हंगामा खड़ा हो गया।
साथ ही मासूम की तलाश शुरू कर दी गयी। जब वह बच्ची को तलाश रहे थे तभी घटनस्थल से 100 मीटर दरी पर एक पार्क से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी देखा तो वह मासम थी जिसका अपहरण हुआ। बच्ची सुरक्षित है। लोगों के जागने और तलाश करने से डर कर सिरफिरा बच्ची को पार्क में छोड़कर भाग गया। मासूम के साथ एक बड़ी घटना टल गयी है। घटना आरपी कालोनी पड़ाव की है। इतना बस होने के बाद भी पड़ाव थाना पुलिस को कुछ पता नहीं हैं,  पर बच्ची को उठाकर ले जाने वाले सिरफिरे की हरकत एक सीसीटीव कैमरे में कैद हो गयी।
क्या है पूरा मामला
पड़ाव स्थित आरपी कॉलोनी में पप्पू कुमार नामक युवक एक निर्माणधीन मल्टी में मजदूरी करता है। वह अपने परिवार पत्नी व 4 बेटियों के साथ यहीं रहता है। मंगलवार की रात को खाना खाकर मजदूर और उसकी पत्नी जमीन पर बिस्तर बिछाकर सो रहे थे। उनके पास ही उनकी चारों बेटियां भी सोई हुई थी। तभी रात करीब 3ण्15 बजे एक सिरफिरा उस मल्टी में दबे पांव दाखिल हुआ और मजदूर की 3 साल की बेटी को उठाकर भाग निकला। करीब 5 मिनट बाद मजदूर की आंख खुली तो बेटी को न देखकर वह घबरा गया। पहले तो उसने मल्टी में देखाए लेकिन बेटी कही नहीं मिली। फिर कॉलोनी मे तलाश करते हुए निकला और शोर भी मचाया। जिस पर वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। अभी सिरफिरा कॉलोनी से बाहर नहीं निकल सका था। हंगामा होते और मजदूर को पीछा करते देख वह बच्ची को एक पार्क में छोड़कर भाग गया।
सीसीटीवी कैमरे कैद हुई घटना
बच्ची के मिलने के बाद सिरफिरे की पहचान के लिये कॉलोनी वालों वहां लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किये तो एक सिरफिरा कैमरे में दिखाई दिया। वह बच्ची को छाती से लगाये हुए भागते हुए दिखाई दे रहा था और इसके अलावा वह दूसरी एक जगह भी नजर आया। आरोपी की पहचान नहीं हो सकी हैए पीडित परिवार ने पुलिस में शिकायत नहीं कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *