मप्र के 5 जिलों में लौटी रौनक, हटा कोरोना कर्फ्यू

भोपाल. मध्य प्रदेश के पांच जिलों में आज सोमवार की सुबह से कोरोना कर्फ्यू हटा लिया गया है। इन पंाच जिलों में चंबल अंचल का इकलौता जिला भिंड भी शामिल है। यूपी से सटे हुए इस जिले को अनलॉक किए जाने वाले पांच जिलों में इसलिए शामिल किया गया क्योंकि यहां पर भी बाकी चार जिलों की तरह नए किस सिंगल डिजिट में मिल रहे थे। बाकी चार जिलों में खंडवा, बुरहानपुर, अलीराजपुर और झाबुआ शामिल है। बता दें कि यह जिले खुल तो गए है और लोगों की आवाजाही पर भी कोई प्रतिबंध नहीं है और बाजारों में भी चहल-पहल लौट आई है। दफ्तरों में भी कामकाज भी शुरू हो गया है पर इन पांचों जिलों में कोविड गाइड लाइन का पूरा पालन करना होगा। दफ्तर में अधिकारी तो 100 प्रतशित मौजूद रहेंगे पर बाकी स्टॉफ 25 प्रतिशत ही काम पर आएगा।
प्रदेश में बाकी जिलों के लिए अब मई महीने के 7 दिन काफी चुनौती भरे है क्योंकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पहले ही कह चुके है कि 1 जून से धीरे-धीरे अनलॉक की प्रोसेस शुरू हो जाएगी पर इसमें वहीं जिले शामिल किए जाएंगे जो पॉजिटिविटी रेट को काबू कर लेंगे। यानी पॉजिटिविटी रेट 1 से 2 प्रतिशत के पास ले आएंगे इसलिए बाकी जिलों की सरकारी मशीनरी पर दबाव है कि वे बहतर से बेहतर प्रदर्शन करें और अपने जिलों को भी अनलॉक होने वाले जिलों की सूची में ला खड़ा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *