अंतरिक्ष में 14 माह बिताकर आई रेडवाइन की बोतल की कीमत करोड़ों, वाइन में आये कई बदलाव

नई दिल्ली. भले ही आप स्वयं अंतरिक्ष में ना गये हों लेकिन आपको ऐसी रेडवाइन पीने का मौका मिल सकता है, जो अंतरिक्ष में 14 माह बिताकर आयी हो, जाहिर है धरती के गुरूत्वाकर्षण से दूर एक अलग ही माहौल में इतने समय तक रहने के कारण वाइन में कई आश्चर्यजनक बदलाव भी हुए है। जिसने इसेऔर भी खास बना दिया है। हालांकि इस वाइन को पीने के लिये आपको करोड़ों रूपये खर्च करने पडें़गे।
र्स्टाटअप ने अंतरिक्ष में भेजी थी रेडवाइन की बोतलें

Startup sent bottles of red wine to space

स्पेस कार्गो अनलिमिटेड नाम के एक स्टार्टअप ने रेडवाइन की यह बोतलें अंतरिक्ष में भेजी थी। पेट्रस 2000 मर्लोट नाम की यह रेडवाइन अंगूरों से बनी है और आमतौर पर इसकी कीमत 6 हजार डॉलर यानी कि लगभग 4 लाख 50 हजार रूपये होती है।
एक बोतल की कीमत 7 करोड़ रूपये

Price of one bottle Red wine is 7 crore rs

हाल ही में एक निजी नीलामी कंपनी क्रिस्टीज नेइन बोतलों को नीलामी के लिये रखा गया है। फ्रेंच वाइन की एक बोतल की कीमत 1 मिलियन डॉलर (7 करोड़ रूपये से अधिक) रखी गयी है।
पहली बार वाइन ने लगाई धरती की परिक्रमा

first time wine travelled to ISS and returned to Earth

अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम क्रिस्टी ने लिखा, यह पहली बार है जब वाइन ने इंटरनेशनल स्पेस की यात्रा की है और पृथ्वी के चक्कर लगाये हैं। इस बीच इसकी एक नियंत्रित वातावरण में उम्र भी बढ़ी। यह स्पेस कार्गो अनलिमिटेड द्वारा कियेगये प्रयोगों की एक श्रृंखला के हिस्से के रूप् में एक तरह का यूरोपीय ‘‘न्यू स्पेस’’ स्टार्टअप हैं।
शानदार ट्रक में रखी गयी हैं बोतलें

Bottles are placed in unique trunk

पोस्ट में आगे लिखा है कि अं

तरिक्ष में यात्रा करे आई पेट्रस की यह अनूठी बोतलें एक अद्वितीय ट्रक में रखकर दी जायेंगी। इसे पेरिस के मैसन डी आर्ट्स लेस एटेलियर विक्टर ने बनाया है।
नीलामी के पैसे से स्पेस मिशन को की जायेगी फंडिंग

Space mission will be funded from the auction money

बोतलों की नीलामी की जानकारी देने वाली इस पोस्ट में यह भी कहा गया है कि बोतलों की बिक्री सेआने वाले पैसे से भविष्य के स्पेस मिशन की फंडिंग की जायेगी। क्रिस्टी के वाइन एण्ड स्पिरिट्स डिपार्टमेंट के अंर्तराष्ट्रीय निदेशक टिम टिप्ट्री ने बताया कि अंतरिक्ष स्टेशन पर शून्य-गुरूत्वाकर्षण वाली स्थिति के एक अलग एंवायरमेंट में यह वाइन मैच्योर हुई है। जाहिर है इसमें हुए बदलाव बहुत अहम है और वह आगे की रिसर्च को दिशा देंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *