महंगाई भत्ता 105 से बढ़ाकर दोगुना किया डेढ़ कर्मचारियों को होगा लाभ

नई दिल्ली. श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने शुक्रवार को केन्द्रीय क्षेत्र में 1.5 करोड से ज्यादा कामगारों के परिवर्तनीय महंगाई भत्ता (बैरिएबल डीयरनेस एलाउंस) 105 रूपये से बढ़ाकर 210 रूपये प्रति माह करने की घोषणा की। यह वृद्धि 1 अप्रैल 2021 से लागू होगी। इससे केन्द्रीय क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों और कामगारों का न्यूनतम वेतन की दर में भी वृद्धि होगी।
दोगुना बढ़ाया गया महंगाई भत्ता
यह केन्द्र सरेार के विभिन्न अनुसूचित रोजगारों से जुड़े कर्मचारियों के लिये है। अनुसूचित रोजगार के लिये निर्धारित दरें केन्द्र सरकार के अंतर्गत आने वाले रेलवे प्रशासन, खदानों, तेल क्षेत्रों, प्रमुख बन्दरगाहों या केन्द्र सरकार द्वारा स्थापित किसी भी निगम के प्राधिकरण के तहत प्रतिष्ठानों पर लागू होती है। यह दरें ठेके और अस्थाई दोनोंतरह के कर्मचारियों/कामगारों के लिये भी समान रूप से लागू होती है। इस बारे में मुख्य श्रम आयुक्त डीपीएस नेगी ने बताया कि केन्द्र सरकार के विभिन्न अनुसूचित रोजगारों से जुड़े कर्मचारियों के लिये महंगाई भत्ता 105 रूपये से बढ़ाकर 210 प्रति माह किया गया है। मंत्रालय नेबयान में कहा है कि उसने संशोधित वैरिएबल डीए 1 अप्रैल 2021 से अधिसूचित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *