चलती कार में मोबाइल पर बात करते समय पलटी कार, टूटा बिजली खम्भा दूसरी कार पर गिरा
ग्वालियर. मैडम की गाड़ी 80 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी और मैडम मोबाइल पर बात करने में मश्गूल थी तभी मैडम की गाडी बिजली के खम्भे से टकरा कर 4 फीट हवा में लहरा गयी और पीछे से आ रही डिजायर कार गिरा बिजली का खम्भा। घटना न्यू विश्रामगृह के सामने की है। मौके पर तैनात यातायात पुलिस कर्मियों ने पलटी कार को उठाया। कार के अन्दर बैठी मैडम और दो महिलाओं को कार से बाहर निकाला।
क्या है पूरा मामला
सुबह 10.45 बजे इंडिका विस्टा कार एचआर26 ए जेड 9484 से दो महिलाओं के साथ आशा मागोन पत्नी स्वं. सतीशचंद्र, 65 वर्ष अपनी कार से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार महाराजा मानसिंह तोमर चौराहे की ओर आ रही थी इस बीच मैडम के मोबाइल की घंटी बजी तो वह मोबाइल पर बात करने लगी। इसी बीच डिवाइडर पर लगे बिजली खम्भे कार टकरा हवा में लहराई और पलट गयी, बिजली खम्भा टूट कर पीछे आ रही कार स्विफ्ट डिजायर नम्बर एमपी07 सीएफ 0575 जिसे अमृत भारती चला रहे थे उनकी डिग्गी के ऊपर लगा शीशा टूट गया, इसकी उन्होंने थाना पड़ाव में शिकायत दर्ज कराई। पलटी कार यातायात पुलिस क्रेन से खींच कर ले गयी।
कुटुम्ब न्यायालय में काउसंलर है
इंडिका विस्टा आशा मागोन पत्नी स्वं. सतीशचंद्र, 65 वर्ष अपनी कार एचआर26 ए जेड 9484 पर लगी तख्ती से पता चला कि मैडम कुटुम्ब न्यायालय में परिवारिक प्रकरणों में काउंसलिंग करती है। लेकिन स्वयं कार चलाते समय मोबाइल पर बात करती है। मोबाइल से तौबा करती हुई बोली मैडम अब कभी कार ड्राइव करते वक्त मोबाइल पर बात नहीं करूंगी।
