ब्लैक फंगस की जांच व इलाज में नेतृत्व करे इंदौर- सीएम शिवराज सिंह

इंदौर. सीएम शिवराज सिंह ने गुरूवार को कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए इंदौर पहुंचे। वहां एयरपोर्ट से सीधे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां आपदा प्रबंधन समूह में शामिल जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक ली। सीएम ने बैठक में कहा कि कोरोना की दवाइयों के भी साइड इफैक्ट होते ही है। ब्लैक फंगस की जांच बहुत आसान होती है, इसमें नेचर इंडोस्कोपी होती है। छोटा सा उपकरण आता है इसकी व्यवस्था शासकीय और निजी दोनों अस्पतालों में हो सकती है। ब्लैक फंगस की जांच और इलाज में भी इंदौर को नेतृत्व करना चाहिए।
सीएम शिवराज इंदौर संभाग के विकासखंड और ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप को भी वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे। उन्होंने इंदौर आने से पहले ही अधिकारियों को और जनप्रतिनिधियों से ट्वीट कर अनुरोध किया था कि वे एयरपोर्ट पर न आएं हम लोग निर्धारित बैठकों में मिलकर चर्चा करेंगे। उन्होंने अधिकारियों के लिए यह भी लिखा कि आप प्रोटोकॉल को लेकर न उलझें। इस समय संक्रमण को रोकना हम सबके लिए सबसे महत्वपूर्ण है, अतः कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *