लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी- नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा
ग्वालियर. नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी विभाग अधिकारी लेवल वन के सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का निराकरण संतुष्टि पूर्ण एवं एक दिवस में आवश्यक रूप से कर दें। जिस अधिकारी के प्रकरा अनावश्यक रूप से अधिक लंबित रहेंगे और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम के प्रशासनिक भवन में आयोजित बैठक में निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही निगम के सभी कर्मचारियों के वैक्सीनेशन को लेकर चर्चा करते हुए निगमायुक्त श्री वर्मा ने सभी विभाग अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिस भी कर्मचारी का वैक्सीनेशन नहीं हुआ हो तो तुरंत करा लें अन्यथा संबंधित विभाग अधिकारी के खिलाफ वेतन काटने की कार्रवाई भी की जाएगी।

