कोरोना से अनाथ बच्चों को 21 साल की उम्र तक मिलेगी हर माह 5 हजार पेंशन- सीएम शिवराज सिंह

भोपाल. मध्य प्रदेश में कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को राहत देने के लिए नियम तैयार हो गए है। श्रम विभाग ने मुख्यमंत्री कोविड-19 जन कल्याण (पेंशन, शिक्षा व राशन) योजना का आदेश जारी कर दिया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को 21 साल की उम्र तक हर महीने 5 हजार रुपए की पेंशन दी जाएगी। यह योजना 30 मर्च 2021 से 31 जुलाई 2021 तक लागू रहेगी। इस अवधि के दौरान ही कोरोना से मृत्यु होने पर अनाथ आश्रितों को योजना का लाभ मिलेगा।
श्रम विभाग के आदेश के अनुसार कोविड से माता-पिता या अभिभावत की मौत होने पर अनाथ हुए बच्चों के पालन-पोषण की योजना का लाभ लेने के लिए शहरी क्षेत्र में नगर निगम आयुक्त अथवा नगर पालिका या नगर परिषद के सीएमओ और ग्रामीण क्षेत्र में जनपद पंचायत के सीईओ को आवेदन करना होगा, इसके बाद कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति इसे मंजूर करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *