जंगल में महिलायें बना रही थी शराब, आबकारी विभाग को 5 भट्टी जलती हुई मिला, लाखों का माल जब्त

ग्वालियर. शहर और उसके आसपास के जंगलों में जहां कभी डकैतों की दहाड़ सुनाई देती थी और अब वहां पर शराब माफियाओं की हलचल दिखाई दे रही है। जंगलों में जमीन के नीचे टैंकों के अन्दर पानी के बीच छिपाकर रखी गयी लाखों रूपये की कच्ची शराब, गुड लहान व अन्य सामग्री आबकारी विभाग केअमले ने जब्त की है। यह कार्यवाही आबकारी अमले ने मंगलवार की शाम जिले के घाटीगांव, नयागांव, बेला की बावडी के जंगल में की है। 3 स्थानों पर काफी मात्रा में महिलायें शराब बना रहीं थी, आबकारी विभाग की टीम के हाथ मौके से कोई भी आरोपी नहीं लगा है। अमले के वाहनों को देखकर शराब बना रहे लोग भागने में कामयाब हो गये।
आबकारी की टीम ने मौके से जब्त किया
ग्वालियर में अवैध शराब के 3 अलग अलग ठिकानों पर आबकारी विभाग ने छापामार कार्रवाई की है। जहां हजारों लीटर गुड लाहन मिला है। जिसे मौके पर ही आबकारी विभाग ने नष्ट कर दिया गया। वहीं 120 लीटर कच्ची शराबए 5 हाथ भट्टी और शराब बनाने का सामान जप्त किया गया है। दरअसल ग्वालियर आबकारी विभाग की टीम को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली थी कि घाटीगांवए नयागांव और बेला की बावड़ी के पास जंगल में शराब माफिया अवैध कच्ची शराब का कारोबार कर रहे हैं। सूचना मिलने पर आबकारी विभाग ने संभागीय उड़नदस्ता और जिला उड़नदस्ता टीम को तैयार कर 3 अलग.अलग ठिकानों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की।

बोर के अंदर छुपाकर रखी थी सफेद शराब, आबकारी ने वहां से भी निकाल ली
जहां टीम को देख शराब माफिया फरार हो गएए लेकिन इस कार्रवाई में 5700 लीटर गुड लाहन सीमेंट की टंकी में गड्ढों में भरा मिला। जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। वही 120 लीटर अवैध कच्ची शराब गड्ढों में छुपाकर रखी थी जिसे आबकारी विभाग ने निकाल कर बरामद किया है। जिसकी कीमत 3 लाख से 5 लाख रुपए के बीच आंकी है। वहीं टीम को मौके पर जलती हुई 5 हाथ भट्टी मिली हैं। जिससे साफ है कि उनके पहुंचने से पहले वहां शराब बनाने का काम चल रहा था। फिलहाल फरार शराब माफियाओं के खिलाफ आबकारी विभाग की टीम ने अलग.अलग 8 थ्प्त् दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
शहर में शराब की सप्लाई की तैयारी थी
3 ठिकानों पर जंगल में जो शराब बनाई जा रही थी यह शराब कोरोना कर्फ्यू में शहर और देहात इलाके में खपाई जानी थी और यह जहरीली शराब है और इसकी कोई जांच नहीं होती है। ऐसी ही श्राब से मुरैना में 20 से अधिक लोगों की जान चली गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *