भिण्ड में पकड़ा गया फर्जी जज

भिण्ड. यूपी के छिपरा मऊ निवासी एक युवक भिण्ड में सिविल जज बनकर रह रहा था। वह मप्र और उत्तरप्रदेश के लोगों से केसों को रफा-दफा करने के नाम से ठगी करता था। भिंड पुलिस ने युवक को दबोच लिया। युवक के पास से एक गाड़ी मिली जिस पर भी वह न्यायाधीश लिखकर घूमता था। भिण्ड पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पिछले दिनों भिण्ड डीएसपी मोतीलाल कुशवाहा को मोबाइल पर किसी ने अज्ञात व्यक्ति से संपर्क कर सूचना दी। छिपरामऊ, यूपी का निवासी दीपक पुत्र सुरेशचंद्र भदौरिया स्वयं को सिविल जज बताता है। इन दिनों यह युवक भिण्ड में किराये के मकान में रह रहा है। पुलिस ने इस युवक की तलाश शुरू कर दी है। युवक बायपास रोड स्थित स्वतंत्रनगर में किराये के मकान में रह रहा था। युवक ने अपनी पर न्यायाधीश लिखा रखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *