केन्द्र और राज्य सरकार प्रवासी मजदूरों के लिये शुरू करें कम्युनिटी किचन-सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली. कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिये कई राज्यों में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध लागू है। इस वजह से प्रवासी मजदूरों को काम नहीं मिल पा रहा है और उनको आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं। सुप्रीम कोर्ट ने प्रवासी मजदूरों की समस्याओं को देखते हुए दिल्ली, उत्तरप्रदेश और हरियाणा सरकार को निर्देश दिया और कहा है कि प्रवासियों के लिये व्यवस्थायें करें।
प्रवासी मजदूरों के लिये व्यवस्था करें-सुप्रीम कोर्ट
कई राज्यों में फंसे प्रवासी कामगारों की मुश्किलों को कम करने के लिये कई अंतरिम निर्देश देते हुए सुप्रीमकोर्ट ने कहा है कि एनसीआर क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत योजना केन्द्र, दिल्ली, उत्तरप्रदेश और हरियाणा सरकारों की अन्य योजनाओं के तहत प्रवासी मजदूरों राशन उपलब्ध करायेंगे। कोर्ट ने कहा है कि प्रवासी कामगारों के लिये वह सामुदायिक रसोई शुरू करें और जो कामगार घर वापिस जाना चाहते हैं उनके लिये परिवहन की व्यवस्था करें न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एमआर शाह की पीठ ने कहा है कि केन्द्र सरकार प्रवासी कामगारों की जरूरतों का ख्याल रखते हुए समुचित व्यवस्था करने का निर्देश रेल मंत्रालय को दें।
