कालाबाजारी में जब्त किये गये 5 रेमडेसिविर इंजेक्शन खराब, डीएम जांच के लिये लिखा पत्र

ग्वालियर. पिछले दिनों रेमडेसिविर की कालाबाजारी की शिकायत पर ग्वालियर क्राइम ब्राच पुलिस द्वारा 5 इजेक्शन जब्त किये गये थे इनकी जाच जानी की कि असली है या नकली। कोविड महामारी के मरीजों के इलाज में सहायक इनको सामान्य तापमान में रखा गया है। जिससे मरीज के लिये उपयोग सिद्ध होने वाले 5 जीवन रक्षक डोज खराब हो गये है । यह शिकायत ग्वालियर कलेक्टर के पास पिछले दिन आई थी। शिकायत के आधार पर कलेक्टर ने एसपी को जाच किये जाने के लिये पत्र लिखा है।
बुधवार को डीएम कौशलेन्द्रविक्रम सिह को नाका चन्द्रवदनी निवासी आशीष चतुर्वेदी द्वारा शिकायत की गयी थी। कोविड महामारी के दौर में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी की रोकथाम को लेकर पुलिस द्वारा 8 मई को 5 रेमडेसिविर इजेक्शन जब्त किये गये थे। इंजेक्शन जब्त होने के बाद पुलिस ने मीडिया के सामने पेष किये थे। यह इंजेक्शनों की तत्काल जाच कराई जा सकती थी।

यह जांच DRDO या निर्माता कंपनी के माध्यम से अथवा मालनपुर में स्थित ड्रग्स कंपनी के माध्यम से कराई जा सकती थी। इन इंजेक्शनों को सामान्य तापमान पर नहीं रखना था। इन जीवन रक्षक इंजेक्शनों को 2 से 5 डिग्री तापमान पर सुरक्षित तरीके से रखा जा सकते थे। परंतु पुलिस द्वारा इन जीवन रक्षक डोज को पुलिस मालखाने में जब्त कराए। ऐसा कराए जाने से यह इंजेक्शन की उपयोगिता बेकार हो गई।
इजेक्शन की ऐसे भी संभव थी
शिकायतकर्त्ता आशीष चतुर्वेदी ने बताया है कि इन इंजेक्शनों को उपयोग में लाकर इनका बैच नम्बर व अन्य विवरण को मरीज की फाइल में दर्ज कर सकते थे। ऐसा किये जाने की जरूरत के हिसाब से इंजेक्शन की असली या नकली की जांच निर्माता कंपनी को डिटेल भेजकर कराई जासकती थी। फिलहाल शिकायतकर्त्ता के आवेदन पर कलेक्टर द्वारा मामले की पड़ताल किये जाने को लेकर एसपी को पत्र लिखा जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *