14 दिन पहले कोरोना से मॉं को खोया, खुद भी संघर्ष कर हुए स्वस्थ, अब दो मरीज़ों प्लाज़्मा देकर बचाई जान
ग्वालियर ये है सीएसपी रत्नेश सिंह तोमर। खुद और इनकी मॉ कोरोना से हाल ही में संक्रमित हुए थे। अपने साथ मॉ का भी इलाज किया। जबकि उन्हें बचा नहीं सके। कोरोना से उनकी माँ उषादेवी का निधन हो गया। इसके बाद खुद बीमारी से उभरे और ड्यूटी जॉइन की।
कोरोना की खबरों से परेशान लोगों की इस दौर में मदद भी करते रहे। 10 दिन पूरे होने के बाद उन्होंने स्वयं जाकर एंटीबॉडी टेस्ट कराया। स्कोर अच्छा आने के बाद समाज सेवी अनीस शर्माए नीलेश व प्रिंस से संपर्क किया। आज मालूम हुआ कि कोरोना से संघर्ष कर रहे नमन सेठ और राजेन्द्र तोमर को प्लाज़्मा की जरुरत है। ऐसे में ऑफिस से उठकर उन्होंने प्लाज़्मा डोनेट किया। श्री तोमर बताते हैं कि माँ को खोने का ग़म उन्हें पता है। ऐसे दौर में जो अपने परिवार के लोगों को खो रहे हैंए उनका दुख बहुत बड़ा है। हमें एक दूसरे की मदद कर इस विपत्ति से बाहर आना है। उन्होंने सभी से अपील भी की है कि जो भी कोरोना से स्वस्थ हुए हैं वे आवश्यक तौर पर प्लाज़्मा डोनेट करें।
