मप्र के जिन जिलों में कोरोना संक्रमण की पॉजिटिविटी 5 % से कम है वहां कोरोना कर्फ्यू हटाया जाएगा- शिवराज सिंह
भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संकेत दिए है कि जिन जिलों में कोरोना संक्रमण बढ़ने की दर 5 % से कम होगी वहां 15 मई के बाद कोरोना कर्फ्यू में योजनाबद्ध तरीके से राहत देने का काम किया जाएगा और धीरे-धीरे कर्फ्यू हटाने का काम किया जाएगा।
सरकार ने यह भी तय किया है कि कोरोना के बाद होने वाली ब्लैक फंगस बीमारी के निशुल्क उपचार की व्यवस्था भी कराई जाएगी। कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रदेश भर में 15 मई तक कोरोना कर्फ्यू लगाने के निर्देश दिए थे। अब सीएम ने तय किया है कि जिन जिलों में कोरोना संक्रमण की पॉजिटिविटी 5 % से कम है वहां धीरे-धीरे कोरोना कर्फ्यू हटाया जाएगा और लोगों को मास्क और दो गज की दूरी के साथ अपने काम की अनुमति दी जाएगी। यह कर्फ्यू चरणबद्ध तरीके से कम कर राहत देने का काम किया जाएगा। इसको लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज शाम को प्रदेश की जनता को संबोधित भी करने वाले है।
