बादल फटने से देवप्रयाग में भारी तबाही
देवप्रयाग. उत्तराखण्ड के टिहरी जिले के देवप्रयाग में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। नगरपालिका की बिल्डिंग समेत 2 भवन जमींदोज हो गये। पूरा क्षेत्र मलबे से पट गया है। मंगलवार की शाम को सतयुग के तीर्थ देवप्रयाग में लगभग 5 बजे शांता नदी के ऊपरी छोर पर बादल फटने से नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया। नदी में आये मलबे ने शांतिबाजार में भारी तबाही मचाई हे। पैदल पुल का भी कहीं अता पता नहीं है।
एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची
रूद्र प्रयाग में बादल फटने की घटना पर प्रदेश के डीजीपी अशोककुमार ने बताया कि कर्फ्यू की वजह से दुकानें बद थी लिहाजा कोई जनहानि नहीं हुई है। एसडीआरएफ की टीम वहां पहुंच चुकी है और मदद की जा रही है। टिहरी जिले में बादल फटने से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और बादल फटने के बाद घटनास्थल की तस्वीरें तबाही का मंजर बयां कर रही है और नदियों का जलस्तर उफान पर आने से लोगों में दहशत का माहौल है। नदी के किनारे बसे लोगों के घरों को बादल फटने की घटना केबाद भारी परेशानी हो रही है। नदी के साथ आये मलबे से भारी तबाही मची है।
