प्रेमी ने प्रेमिका को घर बुलाकर की हत्या, प्रेमी प्रेमिका की ब्लैकमेलिंग था परेशान

ग्वालियर. एक युवक ने अपनी ही प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद स्वयं मुरार थाने पहुंच गया और बोला-साहब मैंने एक ब्लैकमेलर की हत्या की है। यह सुनकर पुलिस हैरत में पढ़ गयी और इसके बाद तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तो वहां युवती का शव पड़ा हुआ मिल गया। घटना मंगलवार की शाम बैजल कोठी मुरार की है। पुलिस ने तत्काल फोरेंसिकं एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव को घटनास्थल पर जांच के लिये बुलाया गया । युवती और हत्या के आरोपी के बीच 7-8 वर्षो से प्रेमप्रसंग चल रहा था। युवती, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2018 में मुरार और वर्ष 2020 में थाटीपुर थाने में दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज करा चुकी थी।
क्या है पूरा मामला
उपनगर मुरार के बैजल कोठी निवासी अजयसिंह तोमर उर्फ कालू घर में ही किराना दुकान चलाता है। उसका मुरार में ही रहने वाली 26 वर्षीय नीलम राजपूत पुत्री तिलक सिंह राजपूत से बीते 5 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पूरा इलाका उनके प्रेम संबंध को जानता है। पर कुछ समय से दोनों के बीच जम नहीं रही थी। यही कारण था कि वर्ष 2018 में नीलम ने कालू पर मुरार थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद दोनों में सुलह हो गई। पर मामला कोर्ट में विचाराधीन रहा। इसी बीच फिर बात बिगड़ी तो एक साल पहले थाटीपुर थाने में नीलम ने फिर अजय उर्फ कालू के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की थी। इसके बाद से अजय के दिमाग पर वह चढ़ गई थी। अजय ने उसे रास्ते से हटाने की ठान ली थी। मंगलवार की शाम 7 बजे के लगभग अजय ने कुछ बात करने नीलम को अपने घर बुलाया। उसके आने के बाद वह उसे दुकान में लेकर गया। यहां दोनों के बीच विवाद हुआ। जिस पर अजय उर्फ कालू ने नीलम की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह सीधे वहां से निकलकर मुरार थाना पहुंचा और हत्या करना कुबूल कर लिया। उसके हत्या की कहानी सुनाते ही पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई। तत्काल पुलिस की टीम बैजल कोठी स्पॉट पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर जांच पड़ताल की है। फोरेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव ने भी मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया है।
युवक ने युवती पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया
आरोपी अजय ने थाना पहुंचकर पुलिस के सामने कहानी सुनाई है। कि प्रेमिका उसे ब्लैकमेल कर रही थी। उसका जीना हराम कर दिया था और वह परेशान हो चुका था। इसलिये उसे मिलने बुलाया और हत्या कर दी।
युवती ने जान बचाने के लिये किया संघर्ष
घटनास्थल देखकर लग रहा है कि नीलम ने अजय से बचने के लिये काफी संघर्ष किया होगा, क्योंकि उसके चेहरे पर नाखून के निशान है और उसके नाखूल में भी खाल फंसी है। जो आरोपी की मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *