कोविड सेंटर के वालिंटियर सहित 3 युवक इंजेक्शन बेचते हुए गिरफ्तार

इंदौर. क्राइम ब्रांच ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी के आरोप में बीएचएमएस छात्र टीपू सहित 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। टीपू मानपुर स्थित कोविड केयर सेंटर में वालिंटियिर का काम भी कर रहा था। आरोपितों से एक रेमडेसिविर इंजेक्शन भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस इनके मोबाइल नंबरों के आधार पर आगे की लिंक तलाश रही है। एसआई मनोज कटारिया के अनुसार गिरफ्तार आरोपित टीपू निवासी स्कीम-78 विजयनगर, शाहरूख खान निवासी कजलाना सांवेर और जफर खान निवासी सांवेर पर धोखाधड़ी और महामारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। एसआई के अनुसार आरोपित टीपू बीएचएमएस छात्र है और वर्तमान में मानपुर स्थित कोविड केयर सेंटर में वालिंटियर का काम संभाल रहा था जबकि जफर दुकान पर काम करता था और शाहरूख कपड़े की फैक्टरी में नौकरी करता था।
पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व जफर पुत्र कुद्दूस के मामा अजहर के ससुर कोरोना संक्रमित होने पर निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे और उसकी कोरोना से मौत हो गई, एक रेमडेसिविर इंजेक्शन बच गया। इस दौरान शाहरूख के पिता युसूफ भी कोरोना संक्रमित हो गया और उसने जफर से रेमडेसिविर इंजेक्शन मांगा। 3 युवक ने इंजेक्शन ले लिया और 17 हजार रुपये में बेचने का प्रयास करने लगे।
रासुका के तहत कार्रवाई होगी
सांवेर थाना पुलिस ने 3 दिन पूर्व भी आरोपित अशरद पुत्र इशाक खान, हैदर पुत्र मशकुर अली और वसीम पुत्र यूसुफ खान को रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाारी के आरोप में गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को कलेक्टर मनीष सिंह ने तीनों आरोपितों पर रासुका लगा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *