रविवार को सिर्फ दूध और दवा मिलेगी, उद्योगों में जाने वालों के लिए 3 स्लॉट तय

इंदौर. औद्योगिक संगठनों के साथ आपदा प्रबंधन समूह की बैठक के बाद आखिरकार उन्हें चालू रखने पर सहमति बन गई लेकिन तय किया गया कि उनके यहां काम करने वाले सुबह, शाम और रात को 3 टाइम स्लाट में ही फैक्टरी और घर के बीच आना-जाना कर सकेंगे। इसमें सुबह के लिए 8.30 से 10 बजे और शाम के समय 6 से 7 बजे का और रात के लिए 1 से 2.30 बजे तक का समय तय किया गया है।
बैठक में तय हुआ कि यदि कोई फैक्टरी की बसों से आना-जाना करता है तो वह कभी भी मूवमेंट कर सकती है और उन्हें प्रतिबंधित नहीं किया गया है लेकिन यदि श्रमिक अपने वाहनों से आना-जाना करते हैं तो उन्हें इसी टाइम स्लाट में निकलना होगा। इनके पास संबंधित इंडस्ट्री का आई कार्ड होना चाहिए इसे ही पास माना जाएगा।
रेसीडेंसी कोठी में हुई इस बैठक के दौरान मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी और एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्री मप्र के अध्यक्ष प्रमोदी डाफरिया, उपाध्यक्ष योगेश मेहता व अन्य प्रतिनिधि मोजूद थे। वहीं कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि औद्योगिक संगठन के पदाधिकारियों से हुई है और शरह भर में इंडस्ट्री के नाम पर अभी दिनभर मूवमेंट होता है इसलिए अब समय तय कर दिया गया है। तय किए गए 3 स्लॉट में ही कर्मचारी मूवमेंट कर सकें। मालवाहक वाहन दिनभर आ जा सकते है। लोहा मंडी को लेकर अलग से आदेश जारी किए जाएंगे। कलेक्टर ने आगे कहा कि सभी उद्योगों को टाइम स्लॉट का पालन करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *