मप्र में कमजोर पड़ रहा कोरोना, अस्पतालों पर लोड कम हो रहा

भोपाल. अप्रैल महीना शुरू होने के साथ ही कोरोना की दूसरी लहर ने देश को अपनी चपेट में ले लिया और हालात इतने भयावह बने कि अस्पतालों से लेकर श्मशान घाटों पर जगह नहीं बची। लोगों को ऑक्सीजन और दवाइयों के लिए भटकने को मजबूर होना पड़ा और मप्र भी इससे अछूता नहीं रहा। राज्य की चिकित्सा व्यवस्था पर इतना बोझ पड़ा कि संसाधान कम पड़ गए लेकिन राज्य में कोरोना की दूसरी लहर अब नरम पड़ती हुई दिखाई दे रही है।
मप्र में कोरोना रिकवरी रेट बढ़ने और नए केसों में कमी आने के चलते अस्पतालों पर बोझ कम होना शुरू हुआ है। राजधानी भोपाल की बात करें तो मंगलवार की शाम तक शहर के 126 बड़े-छोटे अस्पतालों में 2300 से ज्यादा बेड़ खाली थे इनमें नॉन ऑक्सीजन बेड की संख्या सबसे ज्यादा है। आईसीयू और एचडीयू बेड की संख्या सबसे कम।
कोविड डेडिकेटेड अस्पतालों पर लोड कम हो रहा
कोरोना काल में सबसे ज्यादा लोड कोविड डेडिकेटेड अस्पतालों पर है इसमें हमीदिया सहित सभी मेडिकल कॉलेजों के कोविड अस्पताल शामिल है। मंगलवार को चिरायु को छोड़कर अन्य सभी कोविड डेडिकेटेड अस्पतालों में बेड खाली थे। हमीदिया में 14 आईसीयू बेड, 67 ऑक्सीजन सपोर्ट बेड और 62 नॉन ऑक्सीजन सपोर्ट बेड खाली थे इसके अलावा पीपुल्स और आरकेडीएफ में कुछ बेड खाली थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *