ग्वालियर के एसपी, डीएसपी व टीआई समेत 135 पुलिस जवान व अफसर कोरोना संक्रमित
ग्वालियर. कोरोना की दूसरी लहर का असर अब आम लोगों के साथ पुलिस पर भी दिखने लगा है। ग्वालियर में एसपी, डीएसपी, टीआई व सब इंस्पेक्टर सहित कुल 135 पुलिस जवान व अधिकारी कोरोना की चपेट में आ चुके है। इससे पुलिस का काम भी प्रभावित हो रहा है। लगातार पुलिस जवान और अफसरों के संक्रमण की चपेट में आने से चिंता बढ़ती जा रही है क्योंकि पुलिस जवान व अफसर लगातार घूम रहे है ऐसे में यह संक्रमण और भी फैल सकता है।
मप्र में कोरोना संक्रमण चरम पर है इससे आम लोगों के साथ पुलिस वाले भी नहीं बच पाए। प्रदेश में पुलिसकर्मी तेजी से इसकी चपेट में आए है। अकेले ग्वालियर जिले की बात करें तो बीते 1 महीने में तेजी से वायरस ने पुलिस को चपेट में लिया है, इतना ही नहीं यह वह पुलिसकर्मी है जो कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवा चुके है इसके बाद भी डबल म्यूट वायरस पुलिस जवान और अफसर पर असर छोड़ गया है। कुज 135 पुलिस जवान और अफसर अभी तक कोरोना संक्रमण की मार झेल रहे है। हाल ही में एक वरिष्ठ पुलिस आरक्षक की कोरोना से मौत ने भी कई सवाल खडे कर दिए है।
सभी कर्मचारी व अफसरों ने कोविड अस्पताल व वार्ड से दूरी बनाई
इस समय सभी विभागों के कर्मचारी व अफसरों ने कोविड अस्पताल और वार्ड से दूरी बना ली है। स्वास्थ्य विभाग के लोग या डॉक्टर भी पीपीई किट में रहते है लेकिन जैसे ही कोई घटना हो जाती है तो जवान और अफसरों को तत्काल मोर्चा संभालने कोविड अस्पताल में अंदर तक जाना पड़ता है। अभी 10 दिन पहले तक ऑक्सीजन की किल्लत से जेएएच के कमलाराजा में हुई ताबड़तोड मौत के बाद मचे हंगामे के बीच लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति में पहुंचा एक जवान भी संक्रमित हो गया था।
