ग्वालियर में कोरोना ब्लास्ट के कारण शहर के व्यस्त मार्गों को सील किया
ग्वालियर. ग्वालियर में दनादन मिल रहे कोरोना के मरीजों के बीच शहर के अब व्यस्त मार्गों को भी सील किया जा रहा है। व्यस्त रास्तों के सील होने की संख्या बढ़ती जा रही है और ऐसे में लोगों को काफी लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा है। रास्तों को सील इसलिए किया जा रहा है कि इन रास्तों में कोरोना ब्लास्ट हुआ है इसलिए लोगों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए ऐसा किया गया है।
जानकारी के अनुसार सराफा रास्ता पहले से सील कर दिया गया है। मतलब महाराज बाड़े से आने-जाने वाला कोई भी वाहन सराफा होते हुए डीडवाना ओली होते हुए गश्त के ताजिया नहीं जा सकता है। बता दें कि सराफे को बिल्कुल बीचों-बीच सील किया गया है। इसके साथ ही दौलतगंज को तीन स्थानों पर सील किया गया है। पाटनकर चौराहा, दौलतगंज पुलिस चौकी और महाराज बाड़ा पुलिस चौकी के ठीक पहले बैरिकेड्स लगाकार इस रूट पर ट्रैफिक बिलकुलरोक दिया गया है।
