आज से 18 से अधिक उम्र वालों को लगेगी वैक्सीन, शहर में बनाए 79 सेंटर

ग्वालियर. 5 मई से 18 साल से अधिक उम्र वालों के लिए वैक्सीनेशन शुरू होने जा रहा है, पहले दिन सिर्फ 100 लोगों को ही वैक्सीन लगेगी। इस पर सरकार का दावा है कि हर दिन के साथ यह संख्या बढ़ाई जाएगी और शेष 45 से अधिक उम्र वालों के लिए पहले की ही तरह वैक्सीनेशन होता रहेगा। अभी जिले में वैक्सीन के 40 हजार डोज है और 30 हार डोज एक दिन पहले ही जिला स्टोर में आए है जो अलग-अलग सेंटर के लिए वितरित कर दिए गए है।
जिले में बुधवार को 79 सेंटर होंगे
बुधवार को जिले में वैक्सीनेशन के लिए जिले में 79 सेंटर बनाए गए है। यहीं वैक्सीनेशन होगा और इसमें 18 साल से अधिक उम्र वाले और 45 साल से अधिक उम्र वाले दोनों होंगे और सभी सेंटर पर 18 साल से अधिक उम्र वालों को छोड़कर सभी के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था भी होगी।
संख्या धीरे-धीरे बढ़ाएंगे
जिला वैक्सीनेशन ऑफिसर डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि पहले दिन 5 मई को 18 साल से अधिक उम्र वाले सिर्फ 100 लोगों को ही वैक्सीन लगेगी, लेकिन हर दिन यह संख्या अपडेट होगी। कुछ दिन के बाद हर दिन 2200 का टारगेट रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *