8 शेर भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये

हैदराबाद. जानवरों में कोरोना वायरस फैलने की खबरें सामने आ रही हैं तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के चिडि़याघर में 8 एशियाई शेरों में कोरोना वायरस मिला हैं। डॉक्टरों ने इन 8 शेरों को कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद क्वारंटीन कर दिया है।
नेहरू चिडि़याघर के शेर कोरोना पॉजिटिव
हैदराबाद के नेहरू जूलोजिकल पार्क में 8 एशियाद शेर कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। सूत्रों के अनुसार 29 अप्रैल को सेंटर फॉर सेल्युलर एण्ड मॉलेक्युलर बॉयोलाजी ने नेहरू जूलोजिकल पार्क के अधिकारियों को मौखिक रूप से बताया कि आरटी-पीसीआर टेस्ट में 8 शेर पॉजिटिव मिले हैं। इन्हें एक दूसरे से अलग रखा गया है। विशेषज्ञों ने बताया कि इन शेरों में कोरोना के लक्षण भी दिख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *