ग्वालियर का सटोरिया दुबई व सिंगापुर से धंधा चला रहा था, दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
ग्वालियर. पुलिस को चुनौती देने वाले ऑनलाइन सट्टा माफिया को दिल्ली एसरपोर्ट पर पुलिस ने दबोच लिया। सटोरिया उज्बेकिस्तान उड़ने की तैयारी में था, उनकी गिरफ्तारी के लिये लॉकडाउन नोटिस ग्वालियर पुलिस ने जारी किया था।ग्वालियर का रहने वाला संतोष घुरैया कुख्यात सटोरिया है और ग्वालियर के ठाटीपुर से शुरूआत करने के बाद वह दुबई और सिंगापुर से ऑनलाइन क्रिकेट का गोरखधंधा चला रहा था। इस बीच ठाटीपुर और क्राइम ब्रांच ने उसके खिलाफ दे अपराध भी दर्ज किये थे। वह ज्यादातर समय दुबई और सिंगापुर में रहने से लोकल पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था।
संतोष घुरैया का कहना था कि वह विदेश में रह रहा है और लोकल पुलिस की सोच से कहीं आगे वह काम कर रहा है। ऐसे में उसे लोकल गिरफ्तारी के लिए लोकल पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया था। आज सुबह दिल्ली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर संतोष उज्बेकिस्तान जाने के लिए फ्लाइट पकड़ने के लिये पहुंचा था। यहां इमीग्रेशन काउंटर पर उसे सीआईएसएफ के जवानों ने एयरपोर्ट अथारिटी के इशारे पर दबोच लिया और उसे गिरफ्तार कर ग्वालियर लाया जाएगा।
अय्याशी का है शौक
सटोरिया संतोष सट्टे से होने वाली कमाई से विदेश में जाकर अय्याशी करता था। कुछ समय पहले तक तक सोशल मीडिया पर उसके मलेशिया, थाइलैंड के बीच पर वाइन पीते हुए के फोटो छाए रहते थे। जब पुलिस ने निगरानी रखना शुरू की तो एक साल पहले उसने सारे फोटो सोशल मीडिया से हटा लिए थे। साथ ही सारे अकाउंट भी क्लोज कर दिए। अब क्राइम ब्रांच उसे लेकर आ रही है तो पूरे तीन साल का हिसाब किताब किया जाएगा।
MP से दिल्ली तक था नेटवर्क
तीन साल पहले थाटीपुर थाना के तत्कालीन थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह गुर्जर ने मुरार में एक मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले हनी जैन को पकड़ा था। यह मोबाइल पर सट्टा खिला रहा था। उसके बाद थाटीपुर निवासी गोलू तक पहुंचे। इसके बाद उनसे प्रशांत का नाम सामने आया था।प्रशांत की लोकेशन भोपाल मिली थी। इस गैंग से खुलासे के बाद रैकेट के मास्टरमाइंड संतोश घुरैया निवासी थाटीपुर, आकाश राणा व प्रशांत के नाम आए। संतोष की लोकेशन दिल्ली मिली थी। यहां यह पता लगा था कि प्रदेश के कई शहरों के साथ-साथ देश की राजधानी दिल्ली में उसने सट्टे का खेल जमा रखा था। तभी से वह फरार था।
