कोरोना के चलते आईपीएल 2021 के सभी मैच रद्द

नई दिल्ली. बेकाबू होती कोरोना महामारी के बीच आईपीएल 2021 के शेष मैचों को रद्द कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के हवाले ये बताया कि आईपीएल खेल रहे खिलाडि़यों के लगातार कोरोना संक्रमित होने के बीच मंगलवार को बीसीसीआई की अहम बैठक हुई। पहले इस पर विचार किया गया कि क्यों न मैचों को हफ्ते भर के लिए टाल दिया जाए लेकिन बाद में सूचना मिली कि आईपीएल के सभी मैचों को रद्द कर दिया गया है। खासतौर पर विदेश खिलाडि़यों को इस मामले में जबरदस्त प्रेशर था।
दो दिन में तीन खिलाडि़यों को कोरोना होने के बाद यह फैसला लिया गया। कपिल देव समेत कई पूर्व खिलाडि़यों ने इस फैसले की तारीफ की है और सभी का कहना है कि खिलाडियों की जिंदगी की परवाह पहले होना चाहिए। खिलाडि़यों के लिए बायो बबल में रहना भी मुश्किल है। बीसीसीआई पदाधिकारियों के इस फैसले की बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी पुष्टि कर दी है और कहा कि जब भी हालात सामान्य होंगे तब बीसीसीआई मुंबई में मैच करवाने की कोशिश करेंगे तब ही नया शेड्यूल जारी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *