कोरोना से उखड़ती सांसों को मिलेगी राहत, 120 मीट्रिक टन ऑक्सीजन लेकर पहुंची ऑक्सीजन ट्रेन
नई दिल्ली. ऑक्सीजन की कमी की वजह से दिल्ली में लोगों की उखड़ती सांसों को अब राहत मिल सकती है। दिल्ली को आज 205 मीट्रिक टन मेडीकल ऑक्सीजन मिलने जा रही है। इनमें से 120 मीट्रिक टन लिक्टिवड मेडीकल ऑक्सीजन दिल्ली पहुंच चुकी है।
ऑक्सीजन एक्सप्रेस पहुंची दिल्ली
जानकारी के अनुसार दिल्ली में आज सुबह ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची है। इस ट्रेन में लिक्विड मेडीकल ऑक्सीजन से भरे हुए 6 टैंकर है जिससे दिल्ली के मरीजों को 120 मीट्रिक टन मेडीकल ऑक्सीजन मिलेगी।
हाई कोर्ट में चल रही है याचिका पर सुनवाई
इस संबंध में दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) में एक याचिका दायर की गई है। जिसमें ऑक्सीजन सप्लाई के मैनेजमेंट को बेहतर करने के लिए सरकार को निर्देश देने की मांग की गई है। कोर्ट से अपील की गई है कि वह हालात से निपटने के लिए दिल्ली में सेना को तैनात करने का निर्देश दे। जिससे हालात संभालने में मदद मिल सके।
