याद रखना टीएमसी सांसद, मुख्यमंत्री और विधायकों दिल्ली आना होगा-परवेश साहिब, भाजपा सांसद

नई दिल्ली. भाजपा सांसद परवेश साहिब सिंह ने सोमवार को आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की जीत के बाद पार्टी के गुण्डों ने भाजपा कार्यकर्त्ताओं की पिटाई की है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए प्रतिद्वंदी पार्टी तृणमूल कांग्रेस को चेतावनी दी है। कि उसके सांसदों , मुख्यमंत्री और विधायकों को भी दिल्ली आना है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को निशाना बनाते हुए पश्मिी दिल्ली से भाजपा सांसद ने ट्वीट किया है कि टीएमसी के गुण्डों ने चुनाव जीतते ही हमारे कार्यकर्त्ताओं को जान से मारा है, भाजपा कार्यकर्त्ताओं की गाडि़यां तोड़ी और घर में आग लगा रहे हैं। याद रखना टीएमसी के सांसद, मुख्यमंत्री, विधायकों को दिल्ली में भी आना होगा और इसको चेतावनी समझ लेना। चुनाव में हार, जीत होती है, मर्डर नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *