मप्र में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण 5 मई से
भोपाल. मध्य प्रदेश में 5 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को टीके लगाने की शुरूआत होगी। टीकों की उपलब्धता को देखते हुए पूरे प्रदेश में एक साथ की जगह चरणबद्ध तरीके से टीकाकरण होगा। 5 से 15 मई के बीच 1.48 लाख डोज लगाए जाएंेग इसके लिए 1480 सत्र आयोजित किए जाएंगे। जैसे-जैसे निर्माता कंपनियां टीका उपलब्ध कराती जाएंगी वैसे-वैसे टीकाकरण कार्यक्रमण की रूपरेखा बनती जाएगी।
यह जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 18 से लेकर 44 वर्ष की आयु तक के लोगों का टीकाकरण कार्यक्रम 5 मई से शुरू किया जाएगा इसके लिए कोविशील्ड के 4.76 करोड़ और कोवैक्सीन के 52.25 लाख डोज के ऑर्डर दिए गए है और कंपनियों के साथ निरंतर संवाद हो रहा है हालांकि अभी टीकों की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं है। इसके मद्देनजर रखते हुए डेढ़ लाख डोज के हिसाब से 5 से 15 मई तक का कार्यक्रम तय किया गया है। संकल्प है कि टीके पूरी तरह निशुल्क लगाएंगे और कोई नहीं छूटेगा।
कब कितने सत्रों में लगेंगे डोज
तारीख सत्र डोज
5 व 6 मई 416 41600
8 व 10 मई 416 41600
12, 13 व 15 मई 960 96000
