ग्वालियर के निजी अस्पताल खुले में फेंक रहे मेडिकल वेस्ट

भोपाल. कोरोना संकट में लगातार मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है और लोग घरों में दुपकने को मजबूर है ताकि संक्रमण की इस दूसरी लहर को तोड़ा जा सके। सरकार लगातार लोगों को कोरोना नियमों को पालन करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है हालांकि आम जनता भी अपना सहयोग दे रही है। इस संकट में अगर सबसे बड़ा कोई सहारा है तो वो है डॉक्टर्स जिनसे उम्मीद बढ़ी है। डॉक्टर्स भी अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभा रहे है लेकिन कुछ अस्पताल ऐसे है जो सुर्खियों में अपनी गलतियों के लिए बने हुए है और ऐसा ही एक अस्पताल ग्वालियर का निजी अस्पताल है।
खुले में फेंका जा रहा मेडिकल वेस्ट
ग्वालियर के निजी अस्पताल पर कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज में उपयोग की जा रही है पीपीई किट, दस्ताने और अन्य मेडिकल वेस्ट को खुले में फेंकने का आरोप लग रहा है और ये आरोप स्थानीय लोगों ने लगाया है। पास में रह रहे लोगों का कहना है कि एक तरफ संक्रिमितों से दूरी बनाने की बात की जा रही है और उनके नजदीक जाने नहीं दिया जा सकता है क्योंकि ये बीमारी एक से कईयों में हो जाती है लेकिन यहां अस्पताल में लापरवाही की जा रही है।
कोई सुनने वाला नहीं
पुराने हाईकोर्ट के पास ये सराफ नर्सिंग होम है जहां कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। खुले में मेडिकल वेस्ट फेंकने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन सुनने वाला कोई नही है। यहां आस-पास रह रहे लोगों को अपने परिवार के लोगों को लेकर डर है कि कहीं उनमें भी कोरोना संक्रमण ना फैल जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *