कर्नाटक मेडीकल इंस्टीट्यूट में 24 कोरोना मरीजों की मौत

बेंगलुरू. कर्नाटक के चामराज जिले में कोरोना के 24 मरीजों की मौत होने से हड़कम्प मच गया है। यह दुःखद घटनाक्रम चामराज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडीकल साइंस में सामने आया है। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा ने जिला कलेक्टर से बात करते हुए हालात का जायजा लिया हैं।ऑक्सीजन मैसूर से आनी थी सूत्रों के अनुसार इस संस्थान में 12 से 2 बजे के बीच बड़ा संकट देखने को मिला और मैसूर से आने वाली ऑक्सीजन सप्लाई वहां नहीं पहुंच सकी थी।
राहुल गांधी से पूछा सवाल
इस मामले में को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उसे आड़े हाथ लिया है। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करके पूछा है कि इतना बड़ा घटनाक्रम यह मौत है या फिर हत्या जानकारी के अनुसार यहां पर भर्ती इन 24 कोरोना मरीजों की मौत ऑक्सीजन की कमी के कारण से हुई है। यहां पर कोरोना के 144 मरीज भर्ती थे। एक साथ इतनी मौतों का खुलासा होने के बाद अस्पताल में सामने आये इस घटनाक्रम की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिये गये हैं। वहीं मुख्यमंत्री ने कल इस मामले को लेकर कैबिनेट की बैठक बुलाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *