नंदीग्राम से ममता बनर्जी हारी

कोलकाता. पश्चिम बंगाल सहित 4 राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आ रहे हैं। रूझानों के अनुसार बंगाल में टीएमसी को बहुमत हासिल हो चुका हैं। लेकिन नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी को हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा के सुवेंदु अधिकारी ने 1622 वोटों से ममता को हराया है। इन परिणामों पर ममता ने ऐतराज जताया है और एक बार फिर टीएमसी की आपत्ति पर मतगणना हुई। दोबारा मतगणना में भी सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 1738 वोटों से हरा दिया।
पुनः हुई मतगणना में बाजी पलटी
मतगणना के दौरान नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। मतगणना के बीच कभी बनर्जी आगे तो कभी सुवेंदु अधिकारी आगे लेकिन अंतिम राउण्ड की काउंटिंग में पासा पलटा और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री आगे हो गयी। ममता की जीत की घोषणा हो गयी लेकिन सुवेंदु ने आपत्ति दर्ज की इसके बाद नंदीग्राम सीट पर पर री-काउंटिंग में ममता को हार का सामना करना पड़ा।
शपथग्रहण समारोह नहीं
ममता ने कहा है कि वह शपथग्रहण समारोह नहीं करेगी। विधानसभा सत्र कब बुलाया जायेगा यह तय होगा। कोरोना के हालातों पर उन्होंने कहा है कि हम कोरोना के तूफान को संभाल देंगे। उन्होंने कहा है कि आज मेरे जितना खुश कोई नहीं होगा मैं सोच नहीं सकती थी कि मुझे इतनी सीट मिलेंगी। ममता ने लोगों से विजय यात्रा नहीं निकालने की अपील की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *