5 राज्यों के परिणाम- खेला तो नंदीग्राम में होबे, 1622 वोटों से हराने का बीजेपी का दावा, ईसी बोला ममता 10 हजार वोटों से पीछे
कोलकाता. कोरोना के रिकॉर्ड मामलों के बीच 62 दिन चली चुनाव प्रक्रिया के बाद आज पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के चुनाव परिणाम आ रहे हैं। 3 राज्य बंगाल, केरल और असम में बदलाव नहीं दिखाई दे रहा है। यानी बंगाल में तृणमूल, केरल में एलडीएफ और असम में बीजेपी ही सरकारी बनाती दिखाई दे रही हैं। जो पहले से थी। हां, तमिलनाडु में जरूर बदलाव होता दिखाई दे रहा है। वहां द्रमुक और कांग्रेस सरकार बनाने के नजदीकी है। पुडुचेरी में मामला जरूर फंसा हुआ दिखाई दे रहा है। कोरोना के रिकॉर्ड मामलों के बीच 62 दिन चली चुनाव प्रक्रिया के बाद आज बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के चुनाव नतीजे आ रहे हैं।
क्या ममता ने भी हार कबूल की?
ममता के बयान से जाहिर हो रहा है कि नंदीग्राम में उनकी हार हुई है। कोलकता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ममता ने कहा कि नंदीग्राम के बारे में फिक्र मत करिए। मैंने नंदीग्राम के लिए संघर्ष किया। नंदीग्राम के लोग जो भी तय करते हैं, मैं उसे स्वीकार करती हूं। हमने 221 से ज्यादा सीटें जीती हैं, भाजपा चुनाव हार गई है।
4 घंटे में 200 सीटों पर पहुंच गई तृणमूल
बंगाल में चार घंटे में ही तृणमूल कांग्रेस 148 सीटों के बहुमत के आंकड़े (292 सीटों के हिसाब से 147) को पार कर 200 से ज्यादा सीटों पर पहुंच गई। हालांकि, यह आंकड़ा 2016 में तृणमूल को मिलीं 211 सीटों से कम है। यहां एक जानकारी की बात…1972 से अब तक बीते 49 साल में बंगाल में यह 11वां चुनाव है और जो पार्टी जीत रही है, उसका 200+ सीटों का ट्रेंड बरकरार है। तृणमूल ने 2016 में 211 और 2011 में 228 सीटें जीती थीं। उससे पहले 7 बार लगातार लेफ्ट ने चुनाव जीता। सिर्फ एक बार 2001 में लेफ्ट को 200 से 4 सीटें कम यानी 196 सीटें मिलीं। बाकी चुनावों में लेफ्ट को हमेशा 200 सीटों से ज्यादा सीटें मिलीं।
