अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी पुलिस न, लम्बे समय से रेत का अवैध परिवहन

मुरैना. देवगढ़ थाना पुलिस ने रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा है। ट्रॉली के साथ ही ड्रायवर को भी गिरफ्तार किया है। ड्रायवर ने पुलिस को बताया कि वह लम्बे समय से रेत का अवैध परिवहन करता आ रहा है। घटना शनिवार की शाम की है।
क्या है पूरा मामला
देवगढ़ थाना पुलिस बल इलाके का भ्रमण कर रहा था। उसी दौरान जब पुलिस बल ग्राम बहराना, नहर की पुलिया के पास पहुंचा तो, उसने देखा कि एक स्वराज 735 नीले रंग का ट्रैक्टर मय ट्रॉली के चंबल का रेत लेकर जा रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर चालक ने पुलिस को देखा, तो उसने ट्रैक्टर को भगाना शुरू कर दिया। भागने के दौरान ट्रैक्टर ने सड़क के किनारे खड़ी एक फॉर्चूनर गाड़ी क्रमांक-एमपी-06-सीएएस-434 में टक्कर मार दी तथा भागने लगा। पुलिस बल ने भी गाड़ी दौड़ाकर उसे थोड़ी दूर जाकर पकड़ लिया। पुलिस ने जब ट्रैक्टर चालक का नाम पूछा तो, उसने अपना नाम लालू कुशवाह पुत्र महेश कुशवाह, उम्र 19 वर्ष बताया। वह लालपुरा, सेंथरी, थाना बागचीनी का निवासी था। उसके द्वारा प्रतिबंधित क्षेत्र से रेत की चोरी कर बेचा जा रहा था। देवगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा-379, 414 व 279 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्वराज नीले रंग की ट्रैक्टर ट्रॉली, जिसमें चंबल का रेत भरा है को जब्त कर लिया है।
इन पुलिसकर्मियों ने पकड़ी रेत
इस कार्यवाही में देवगढ़ थाना प्रभारी अरूणसिंह कुशवाह, एसआई अतुलसिंह, एएसआई राकेश गोयल, हैड कान्स्टेबल अवनीश व आरक्षक आशाराम, भरत, शक्ति सिंह, संतोष तथा विजय शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *