जेल में पूर्व सांसद शहाबुद्दीन का निधन
पटना. जेल में सजा काट रहा राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के पूर्व सांसद मोहम्मद शाहबुद्दीन की शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में निधन हो गया और इसके बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शोक जताया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक व्यक्त किया
बिहार के सीएम हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है सीएम नीतीश कुमार ने राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वह बहुत लम्बे समय तक सीवान से विधायक और सांसद रहे। सीएम ने कहा है कि उनकी आत्मा को शांति मिले।
जेल महानिदेशक ने की पुष्टि
जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने बताया कि दिल्ली जेल के कैदी मोहम्मद शहाबुद्दीन की मृत्यु के बारे में पंडित दीनदयाल उपाध्याय से सूचना मिली है कि वह कोविड़-19 से पीडि़त थे और उन्हें 20 अप्रैल का अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जेल अधिकारियों ने बताया कि उन्हें 2-3 दिन पूर्व अस्पताल के सघन निगरानी कक्ष में भर्ती कराया गया था।
