प्यार में धोखा-पति से हाथ छुड़ा कर प्रेमी का पकड़ा हाथ, दुष्कर्म करने के बाद प्रेमी मुकरा
ग्वालियर. कुछ माह के प्यार के चक्कर में एक महिला ने अपना 5 साल पुराना रिश्ता दांव पर लगा दिया और प्रेमी ने शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बना लिये और पति से तलाक करा दिया। अब महिला ने शादी के लिये कहा तो प्रेमी वादे से मुकर गया।
क्या है पूरा मामला
घटना बहोड़ापुर इलाके की है। महिला को प्रेमी ने धोखा दे दिया और अब पति भी हाथ से चला गया। प्यार में धोखे की शिकार महिला अब पुलिस की शरण में आई है। बहोड़ापुर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।सिकंदर कंपू निवासी 24 वर्षीय महिला की शादी साल 2016 में मुरैना में हुई थी। अभी कुछ महीने पहले ही महिला की दोस्ती सबलगढ़ निवासी संतोष शाक्य से हुई थी। संतोष गोला का मंदिर स्थित एक निजी अस्पताल में कर्मचारी है और दोस्ती के बाद उनके बीच प्रेम संबंध बन गए। इसके बाद संतोष ने उससे शादी का वादा किया और उनके बीच शारीरिक संबंध बन गए। अब महिला ने उससे शादी के लिए कहने लगी। इस पर संतोष ने महिला से कहा कि वह अपने पति से तलाक ले ले। इसके बाद ही वह उससे शादी कर पाएगा। वह लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। प्रेमी की बातों में आकर महिला ने सहमति से मुरैना कोर्ट में पति से तलाक के लिए आवेदन लगा दिया। कोर्ट में तलाक की सुनवाई पूरी हो गई है।
तलाक के बाद शादी से मुकरा प्रेमी
जब महिला ने प्रेमी को बताया कि उसका तलाक हो गया और वह उससे शादी कर लें। दोनों अपनी नयी जिन्दगी शुरू करेंगे। महिला ने उस पर शादी का दबाव बनाया तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया और साफ शब्दों में कहा कि उसके इस तरह न जाने कितनी लड़कियों से संबंध है और वह ऐसे ही सभी से शादी करता गया तो न जाने कितनी पत्नी हो जायेंगी। धोखे की शिकार महिला बहोड़ापुर थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने फिलहाल उसकी शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया हैं।
