एसबीआई बैंक मई में 12 दिन का अवकाश रहेगा, यहां चेक कर लें छुट्टियां

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के कहर को कम करने के लिये लगाये गये प्रतिबंधों के बीच हर सरकारी और प्रायवेट कार्यालय में कोविड प्रोटोकॉल के चलते कम कर्मचारियों के साथ काम हो रहा है। वहीं, इन हालातों में बैंकों में भी लोगों की आवाजाही थोड़ी कम है। इसके बावजूद अगर आपको कोई जरूरी काम है तो आपको यह जानना बेहद जरूरी है कि आप यह काम कब पूरा कर सकते हैं। यह जानकारी हम इसलिये आप तक पहुंचा रहे हैं कि क्योंकि इस मई के माह में बैंक कुल 12 दिन बन्द रहेंगे।
इन त्योहारों पर अवकाश
दरअसल इस मई माह की शुरूआत ही बैंक की छुट्टी से हुई है। आरबीआई की हॉलिडे कलेण्डर लिस्ट के अनुसार आपको बता दें कि इस माह ईद, अक्षय तृतीया और बुद्ध पूर्णिमा सहित कई त्योहार है। जब कई राज्यों में बैंकों का अवकाश रहेगा। मई माह के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बन्द रहेंगे। वहीं माह के चार रविववार को भी बैंक बन्द रहेंगे। नये दिशा निर्देशों के मुताबिक, बैंक सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही काम करेंगे। हालांकि, सभी बैंकिंग सेवायें जो ऑनलाइन हैं, वहीं एटीएम, मोबाइल बैंकिंग ऑनलाइन बैंकिंग सेवायें जारी रहेंगी।

1 मई.2021: महाराष्ट्र दिवस / मई दिवस (मजदूर दिवस) इस दिन कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.

7 मई: जमात-उल-विदा (जम्मू, श्रीनगर)

13 मई: रमजान ईद (ईद-उल-फितर). यानी इस तारीख को बेलापुर, जम्मू, कोच्चि, मुंबई, नागपुर, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे.

14 मई: भगवान परशुराम जयंती / ईद-उल-फितर/ बसवा जयंती / अक्षय तृतीया. इस दिन भी कई जगह बैंक बंद रहेंगे.

26 मई: बुद्ध पूर्णिमा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *