ग्वालियर, भोपाल, इंदौर व जबलपुर में दूसरे दिन भी संक्रमितों से ज्यादा लोग रिकवर हुए, 6639 मरीज ठीक हुए
भोपाल. मध्य प्रदेश में कोरोना को लेकर बड़े शहरों के लिए लगातार दूसरे दिन अच्छी खबर मिली है। यहां ठीक होने वालों की संख्या भी पहले से ज्यादा हो रही है और दो दिन से चारों बड़े शहरों में नए केस से ज्यादा संक्रमित स्वस्थ हुए है। 24 घंटे में यहां 6 हजार 639 स्वस्थ हुए जबकि 5379 नए केस मिले है। हालांकि संक्रमिण दर अब भी चिंता का विषय है इसमें मामूली कमी हुई है।
आपको बता दें कि सबसे ज्यादा ग्वालियर में 28 प्रतिशत संक्रमण दर है, भोपाल और जबलपुर में यह 24 प्रतिशत है। सबसे कम संक्रमण दर इंदौर में 18 प्रतिशत है। यहां स्वस्थ होने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। नए मरीजों की संख्या भी कम नहीं हो रही है। एक सप्ताह से 1800 से ज्यादा मरीज यहां मिल रहे है हालांकि यहां टेस्टिंग सबसे ज्यदा हो रही है।
ग्वालियर में दो दिन बाद संक्रमितों की संख्या फिर 1 हजार पार
पिछले दो दिन से नए केस हजार के नीचे आ रहे थे लेकिन 24 घंटे में 3996 की जांच में 1105 मरीज आए है। संक्रमण दर में भी 1 प्रतिशत की राहत है। एक दिन पहले यहां पर संक्रमण दर 29 प्रतिशत थी लेकिन अब यह घटकर 28 प्रतिशत पर आ गई है। 1 हजार 136 स्वस्थ भी हुए। एक्टिव केस 8 हजार 604 है। ग्वालियर में मोतों की आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। सरकारी रिकॉर्ड में भले ही 6 मौत बताई गई है लेकिन शहर के कोविड अस्पतालों में 9 माह की गर्भवती समेत 41 लोगों की मौत हो गई इनमें 33 ग्वालियर के थे।
