एसपी ग्वालियर ने सेवानिवृत्त हुए अधिकारी व कर्मियों को दी विदाई

ग्वालियर आज पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर सभागार में पुलिस सेवा से सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के लिये विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को स्मृति चिन्हए शाल व श्रीफल देकर विदाई दी गई। इस दौरान एएसपी शहर दक्षिण श्रीमती हितिका वासल  के साथ पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से नौकरी के दौरान उनके अनुभवों को भी साझा किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मियों को बेहतर स्वास्थ्य व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और सभी से कहा की वह स्वयं व परिवार को कोरोना के संक्रमण से बचाए रखें। सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण हैं एएसआई निहाल सिंहए हैड कान्स्टेल सुल्‍तान सिंहए उदय प्रताप सिंहए आरक्षक विष्‍णु शरण मिश्रा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *