बिना मास्क के घूम रहें 50 युवकों को 2 घंटे तक खुली जेल में बैठाया और चालानी कार्यवाही की गयी, बारातियों को पैदल चलवाया

ग्वालियर. शहर के लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिये ग्वालियर पुलिस दिन व रात 24 घंटे मेहनत कर रही है। लोगों को गैस सिलेण्डर अस्पताल में भेजने में जुटी है। पुलिस ने शहर के लोगों को बचाने के लिये सख्त रवैया अपनाया है। इसी बीच कोरोना कर्फ्यू के दौरान महाराज बाड़े बिना मास्क के घूम रहे 50 युवकों को खुली जेल में 2 घंटे में बैठाकर रखा और उन पर चालानी कार्यवाही की गयी, यह सारी कार्यवाही एएसपी सत्येन्द्रसिंह तोमर की अगुआई की गयी।
बरातियों को पैदल भेजा
एएसपी हितिका वॉसल ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान बिना मास्क के कारों में बाराती के रूप में भरकर जा रहे लगभग 30 युवकों को कार में से उतार कर पैदल भेजा जबकि यह लोग बाराती के रूप में जा रहे थे। अगर कल इसी तरह बिना मास्क के लोग मिले तो इन्हें खुली जेल में बैठाकर रखा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *