कोरोना वारियर्स को सलाम-पुलिसकर्मियों के घरों पर ग्वालियर पुलिस पहुंची होम आईसोलेट किये गये हालचाल जाना
ग्वालियर एसपी ग्वालियर अमित सांघी ने एक पहल करते हुए ग्वालियर पुलिस के अधिकारियों को कोरोना महामारी से संक्रमित हुए पुलिसकर्मियों के परिजनों का हालचाल जानने के लिये उनके घर भेजा। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर की इस नई पहल का मुख्य उद्देश्य कोरोना महामारी से संक्रमित हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की स्वास्थ्य पर नजर रखना तथा पुलिस विभाग के जवानों व अधिकारियों को कोरोना संक्रमण से बचाव करना है।
इस पहल के तहत एसपी अमित सांघी ने पुलिस लाइन में निवासरत कोरोना से संक्रमित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों से मुलाकात उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली साथ ही उनसे कहा कि पुलिस एक परिवार है और इस संकट की घड़ी में पूरा पुलिस परिवार आपके साथ है। हम सभी को मिलजुल कर ही इस महामारी से छुटकारा पाना होगा, इसके लिये पुलिस को सभी के सहयोग की नितांत आवश्यकता है। पुलिस अधिकारियों ने उनको समझाइश देते हुए कहा कि आप स्वंय भी अपना ध्यान रखें, हमेशा मास्क का उपयोग करें, बिना वजह घर से बाहर ना निकलें और अपने आस-पास के लोगों को भी इस महामारी से बचाव के लिये जागरूक करें।
पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन ग्वालियर में बने क्वारेंटाइन भवन की निरीक्षण भी किया। एसपी ग्वालियर के साथ-साथ एएसपी शहर दक्षिण श्रीमती हितिका वासल, एएसपी सिटी पश्चिम सत्येन्द्रसिंह तोमर, एएसपी पूर्व श्रीमती सुमन गुर्जर तथा सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया, सीएसपी मुरार आरएन पचौरी, सीएसपी ग्वालियर नागेन्द्रसिंह सिकरवार, सीएसपी विश्वविद्यालय विजय भदौरिया, सीएसपी लश्कर आत्माराम शर्मा, सीएसपी इंदरगंज उमेश द्विवेदी व आरआई पुलिस लाइन रंजीत सिंह द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्र में निवासरत कोरोना महामारी से संक्रमित हुए पुलिसकर्मियों के निवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हंे फल भेंट कर उनकी समस्याओं को जाना। पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी परिवारों को आर्युवेदिक महाविद्यालय द्वारा प्रदाय किया गया ‘‘काढ़ा’’ प्रदान किया व उनको प्रतिदिन इनका सेवन करने के लिये कहा।
