36 वर्ष तक एक ही विद्यालय में शिक्षा देने वाली शिक्षिका शशिप्रभा उदेनिया हुई सेवानिवृत्त
ग्वालियर. 1983 से केन्द्रीय विद्यालय संगठन में शिक्षिका के ज्वॉइन कर 1985 से केन्द्रीय विद्यालय नम्बर 3 मुरार में हजारों छात्रों को कला में दक्ष कर राष्ट्रीय पुरूस्कार तक दिलाने वाली शिक्षिका और अभी तक केन्द्रीय विद्यालय के इतिहास में एक ही विद्यालय में 36 वर्ष को छात्र-छात्राओं को फाइन आर्ट की शिक्षा देने वाली और राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय पुरूस्कार प्राप्त कर चुकी है और अभी हाल ही में 2018-19 में छात्र हर्ष कौशल ने राष्ट्रीय पुरूस्कार दिलवाने में उत्कर्ष शिक्षिका की भूमिका निभाने वाली शिक्षिका शशिप्रभा उदेनिया को शुक्रवार की दोपहर केन्द्रीय विद्यालय नम्बर 3 मुरार के स्टाफ द्वारा भावभीनी विदाई दी गयी। आपको बता दें कि श्रीमति शशिप्रभा उदेनिया के पति जयारोग्य चिकित्सालय डॉक्टर के रूप में 33 वर्षो से सेवायें दे रहे हैं।
शशिप्रभा के छात्र को मिला राष्ट्रीय पुरूस्कार
शिक्षिका शशिप्रभा उदेनिया केन्द्रीय विद्यालय नम्बर 3 में छात्र-छात्राओं को निरन्तर 7 पीरियड लेती थी जिसमें एक छात्र 2018-19 में केन्द्रीय विद्यालय संगठन की ओर राष्ट्रीय पुरूस्कार के लिये चयनित किया गया था पुरूस्कार ग्रहण करने के बाद छात्र हर्ष कौशल ने इसका श्रेय अपनी टीचर शशिप्रभा उदेनिया को दिया था।
शशिप्रभा को भी मिला राष्ट्रीय पुरूस्कार मिला
केन्द्रीय विद्यालय संगठन की ओर राष्ट्रीय पुरूस्कार के लिये वर्ष 2013-14 में चयनित किया गया था यह पुरूस्कार उच्चशिक्षा मंत्री के द्वारा प्रदान किया गया था। वर्ष 2011-12 में राज्यस्तरीय पुरूस्कार प्राप्त किया। शिक्षक दिवस पर वर्ष 2018 में ग्वालियर विकास समिति द्वारा केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर के द्वारा उत्कर्ष शिक्षिका का पुरूस्कार प्रदान किया गया।
