एग्जिट पोल में पश्चिम बंगाल में भाजपा आगे तो असम में दोबारा खिलेगा कमल

नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल में गुरूवार को अंतिम चरण का मतदान समाप्त हो गया। 2 मई को पश्चिम बंगाल सहित असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में मतों की गिनती होगी। इन 4 राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी? हम आपको 5 प्रदेशों के परिणाम का महा एक्जिट पोल बता रहे हैं।
पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी की पार्टी भाजपा ममता बनर्जी की टीएमसी को कड़ी टक्कर दे रही हैं। हालांकि उनके पास सत्ता बरकरार रहने के आसार हैं जबकि तमिलनाडु में एमके स्टालिन की अगुवाई वाली डीएमके भारी बहुमत के साथ सत्ता में आयेगी। एबीपी न्यूज के सी-वोटर एग्जिट पोल के सर्वे में इसका परिणाम सामने आया है। वहीं, पुदुचेरी में एनडीए की जीत हो रही है। असम में एनडीए को कांटे की टक्क्र का सामना करना पड़ रहा है जबकि तमिलनाडु में उसको हार का सामना करना पड़ रहा है।

पश्चिम बंगाल (194 सीटें)

Exit Poll BJP TMC Cong Others
आज तक- Axis 115 158 19 00
इंडिया TV 183 76 09 00
Republic-CNX 143 133 16 00
TV9 130 147 21 00
Maha Exit Poll 143 129 17 00

तमिलनाडु की बात करें तो इस प्रदेश में डीएमके पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाती नजर आ रही है। 4 चैनलों के एग्जिट पोल डीएमके को पूर्ण बहुमत दे रहे हैं जबकि एआईएडीएमके 50 से 60 सीटों के बीच सिमटती नजर आ रही हैं।

तमिलनाडु (234 सीटें)

Exit Poll AIADMK+ DMK+ Others
आज तक-Axis 46 185 3
abp-C voter 57 175 2
न्यूज 24 Chanakya 64 166 4
Republic CNX 63 165 6
Maha Exit Poll 57 173 4

आज तक एग्जिट, चाणक्य और रिपब्लिक सीएनएक्स के एग्जिट पोल्स के अनुसार असम में दोबारा कमल खिलेगा। जबकि एबीपी के एग्जिट पोल में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। वहीं जी न्यूज के महाएग्जिट पोल के अनुसार तो असम में भाजपा सरकार बनाती नजर आ रही है। वर्ष 2016 के चुनावी परिणामों की बात करें तो असम में 126 सीटें हैं और यहां पिछले चुनाव में भाजपा के एनडीए ने 86 सीटें जीती थी और कांग्रेस नीत यूपीए ने 26 सीटों पर कब्जार जमाया था। एआईयूडीएफ ने 13 सीटों पर जीत हासिल की थी।

असम (126 सीटें)

Exit Poll BJP+ Cong+ Others
आज तक-Axis 80 45 2
न्यूज 24 Chanakya 70 56 0
abp-C Voter 54 59 3
Republic CNX 79 54 2
Maha Exit Poll 73 51 2

केरल के चुनाव की बात करें तो यहां पर आंकड़े मिले जुले हैं। 4 में से 2 चैनल एलडीएफ को 100 प्लस सीटें दे रहे हैं जबकि 2 चैनलों ने एलडीएफ के लिये 74-75 सीटों का अनुमान जताया है। महाएग्जिट पोल की बात करें तो केरल में एलडीएफ सरकार बनाने की स्थिति में दिखाई दे रही है।

केरल (140 सीटें)

Exit Poll LDF UDF Others
आज तक- Axis 112 28 0
abp C-Voter 74 65 2
न्यूज 24- Chanakya 102 35 3
Republic-CNX 76 61 3
Maha Exit Poll 91 47 2

तीनों चैनलों के एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार इस केन्द्र शासित प्रदेश में कांग्रेस को तगड़ा लगता दिखाई दे रहा है। आंकड़ों के अनुसार यहां भाजपा सरकार बना नही हैं।

पुडुचेरी (30 सीटें)

Exit Poll Cong+ BJP+ Others
आज तक-Axis 6-10 20-24 0-1
abp C-Voter 6-10 19-23 1-2
Republic-CNX 11-13 16-20 0-0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *